हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में राष्ट्रीय जनगणना 2027 के अंतर्गत फील्ड वर्क और प्रारंभिक सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया है। प्रशासन के निर्देशानुसार, सभी आवंटित क्षेत्रों में प्रगणक (Enumerators) अपने-अपने पर्यवेक्षकों (Supervisors) के साथ धरातल पर उतरकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रगणक और पर्यवेक्षक संयुक्त रूप से अपने क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रों की उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम की चौहद्दी का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रगणकों के लिए गणना शुरू और समाप्त करने वाले मकानों के प्रारंभिक और अंतिम बिंदुओं को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जा

रहा है। फील्ड स्तर पर प्राप्त रफ़ आउटलाइन के आधार पर ‘नज़री नक्शा’ तैयार करने की प्रक्रिया जारी है, ताकि वास्तविक गणना के दौरान भौगोलिक सटीकता सुनिश्चित की जा सके। प्रशासनिक अपील जनगणना कार्य को समयबद्ध और त्रुटिहीन तरीके से पूरा करने के लिए फील्ड स्तर पर प्रगति की निरंतर समीक्षा की जा रही है। नगर निगम हजारीबाग आम जनता से अपील करता है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान आने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को सही जानकारी प्रदान कर इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दें।

