बरकट्ठा दौरे पर DC हेमंत सती, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन विकास को लेकर दिए निर्देश हजारीबाग के उपायुक्त Hemant Sati ने बरकट्ठा प्रखंड का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुमंडलीय स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों से बातचीत की तथा दवाओं, डॉक्टरों और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने

ओपीडी काउंटर बढ़ाने, महिला और दिव्यांग मरीजों के लिए अलग काउंटर बनाने तथा ऑक्सीजन प्लांट को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया। आयुष्मान कक्ष की व्यवस्था से संतुष्ट होकर उन्होंने सदर अस्पताल में भी इसी तरह की सुविधा विकसित करने को कहा। इसके बाद DC ने प्रसिद्ध सूर्यकुंड और पाताल सूर्य धाम का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन विकास, साफ-सफाई, ओपन जिम और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।

