हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज मैदान में आयोजित ‘ओमेगा कप T-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट’ में उस वक्त रोमांच बढ़ गया, जब हजारीबाग उपायुक्त Hemant Sati खुद मैदान में उतरकर क्रिकेट खेलते नजर आए। ओमेगा ग्रुप ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में दूसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। सबसे चर्चित मुकाबला नूरा टीम और अन्नदा कॉलेज टीम के बीच रहा, जिसमें DC हेमंत सती ने अन्नदा

कॉलेज की ओर से शानदार प्रदर्शन कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मैच में नूरा टीम ने 26 रनों से जीत दर्ज की। इस मौके पर DC हेमंत सती ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा देता है। वहीं आयोजक शादाब अंसारी ने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेल के जरिए बेहतर मंच देना और नशा उन्मूलन का संदेश फैलाना है।

