पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद जम्मू-कश्मीर में एक अनोखी पहल देखने को मिली। जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री Satish Sharma ने ‘पेट्रोल बचाओ अभियान’ के समर्थन में कश्मीर में पारंपरिक तांगे की सवारी की। मंत्री सतीश शर्मा ने तांगे की सवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लोगों से ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि तांगे जैसे पारंपरिक परिवहन साधन न केवल पेट्रोल की खपत कम करते हैं, बल्कि कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत को भी

जीवित रखते हैं। इस दौरान मंत्री ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से वाहनों का अनावश्यक उपयोग कम करने तथा ईंधन संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान पारंपरिक परिवहन का अनुभव करना बेहद सुखद रहा। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी की संसाधनों के बेहतर उपयोग और अनावश्यक खर्चों में कटौती की अपील के बाद सामने आई है।

