मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के नवदापंथ इलाके में स्थित एक प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दूर तक धुएं का गुबार और ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य

शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक की सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल गई, जिसके चलते फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

