राजस्थान के जयपुर से तेज रफ्तार का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मानसरोवर इलाके में तेज रफ्तार सफारी कार ने स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना करण पथ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक महिला रजत पथ चौराहा पार कर रही थी, तभी तेज गति से आ रही सफेद रंग की कार ने लापरवाही से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

