हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित ब्रजघाट में बड़ा हादसा टल गया, जब गंगा में डूब रहे दो युवकों को गोताखोरों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से आए युवक अपने भाई की अस्थियां विसर्जित करने के लिए ब्रजघाट पहुंचे थे। अस्थि विसर्जन के बाद दोनों युवक गंगा में स्नान करने उतरे। इसी दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और संतुलन बिगड़ने से डूबने

लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने जब युवकों को पानी में संघर्ष करते देखा तो तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इस घटना के बाद घाट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते किए गए बचाव कार्य से एक बड़ा हादसा टल गया।

