जिला मुख्यालय समेत प्रखंड़ों की महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की। विवाहित महिलाओं ने पति दीर्घायु होने एवं सुख शांति के लिए व्रत भी रखी। जेष्ठ माह की अमावस्या को मनाए जाने वाले वट सावित्री की पूजा में महिलाएं ने अपनी पति के दीर्घायु जीवन व दांपत्य जीवन की सुख समृद्धि की कामना करते हुए वट वृक्ष की पूजा करतीं हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने वट वृक्ष की विधि विधान से

पूजा अर्चना की। पूजा स्थलों पर वट सावित्री की पूजा के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी जहां महिलाओं ने पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार बरगद के पेड़ की परिक्रमा की और रक्षा सूत्र बांधकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। जिला मुख्यालय के चैती दुर्गा मंदिर, तलवाडांगा मंदिर, कालितला, शिव शीतला मंदिर में विवाहित महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ रही।

