Kaimur जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। रामगढ़ रेफरल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मरीजों का इलाज करने के बजाय लुंगी और बनियान पहनकर अस्पताल परिसर में घूमते नजर आए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात बंदीपुर के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई थी, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक Satish Kumar Singh उर्फ पिंटू यादव अस्पताल पहुंचे। +

वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद प्रभारी चिकित्सक डॉ. संजय को लुंगी और बनियान में देखकर विधायक भड़क गए। विधायक ने मौके पर ही डॉक्टर को जमकर फटकार लगाई और कैमूर के सिविल सर्जन को फोन कर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषी डॉक्टर को तत्काल निलंबित करने की मांग की। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।’

