प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के विकास में सिक्किम के योगदान को देश अत्यंत महत्व देता है। उन्होंने राज्य के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना भी की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष सिक्किम अपना 50वां राज्य स्थापना

दिवस मना रहा है, जो पूरे राज्य के लिए गर्व का अवसर है। पीएम मोदी ने हाल ही में सिक्किम दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें वहां के लोगों के बीच समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला और वहां मिला स्नेह हमेशा उनकी स्मृतियों में रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार आने वाले समय में भी सिक्किम के विकास और प्रगति के लिए हर संभव सहयोग जारी रखेगी।

