RG Kar Medical College rape and murder case को लेकर पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आया है। Suvendu Adhikari ने दावा किया है कि मामले को ठीक से नहीं संभालने के आरोप में तीन आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन अधिकारियों में उस समय के कोलकाता पुलिस कमिश्नर Vineet Goyal, तत्कालीन डीसीपी नॉर्थ अभिषेक गुप्ता और डीसीपी सेंट्रल इंदिरा मुखर्जी शामिल हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि RG Kar मामले की जांच में गंभीर लापरवाही और पारदर्शिता की कमी के आरोप सामने आए हैं। उन्होंने दावा किया

कि कुछ अधिकारियों पर पीड़िता के परिवार को पैसे देने की कोशिश करने के भी आरोप हैं। बता दें कि 9 अगस्त 2024 को RG Kar Medical College and Hospital में एक जूनियर डॉक्टर का शव सेमिनार हॉल में मिला था। मामले में सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया था और बाद में केस की जांच CBI को सौंप दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए थे। वहीं पीड़ित परिवार लगातार यह दावा करता रहा है कि इस अपराध में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।

