Ishan Kishan ने शुक्रवार को Bihar के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ईशान किशन को अशोक चिन्ह देकर सम्मानित किया और राज्य सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये का चेक भी प्रदान किया। इस खास मौके पर ईशान किशन के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की

शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजेता भारतीय टीम के सदस्य और बिहार के लाल ईशान किशन को उनके शानदार प्रदर्शन और देश को विश्व कप जिताने में अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि ईशान किशन ने बिहार का नाम देश और दुनिया में रोशन किया है और भविष्य में भी उनसे इसी तरह बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

