University of Lucknow के एक असिस्टेंट प्रोफेसर को छात्रा से अश्लील बातचीत और परीक्षा में अनुचित लाभ देने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं। आरोप है कि बीएससी फाइनल ईयर की एक छात्रा को फोन कर उन्होंने अश्लील बातें कीं और परीक्षा का पेपर आउट कराने का भी प्रलोभन दिया। छात्रा ने बातचीत के दो

ऑडियो विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपे हैं, जिनमें कथित तौर पर प्रोफेसर की आवाज सुनाई दे रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति गठित की है। वहीं परीक्षा नियंत्रक की शिकायत पर थाना हसनगंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रोफेसर से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना के सामने आने के बाद Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad के छात्रों ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

