पाकुड़ जिले के चाचकी पंचायत स्थित चाचकी गांव में वैशाख माह के अंतिम दिन आयोजित होने वाले भव्य नगर कीर्तन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य Pinky Mandal ने किया। उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन धर्म, आस्था, भाईचारा और सामाजिक एकता का प्रतीक है, इसलिए सभी लोगों को मिलकर इस आयोजन को सफल बनाना चाहिए।

आयोजकों ने बताया कि भव्य नगर कीर्तन 16 मई से प्रारंभ होगा, जिसे लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। खासकर महिलाओं और श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह है। बैठक में समीर मंडल, निपेन मंडल, राजेश कोनाई, सीमा देवी, वापसी कोनाई, तेमु कोनाई और शरद कोनाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाने की अपील की।

