हजारीबाग जिले के चौपारण क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार पर रोक लगाने को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। थाना प्रभारी Pankaj Kumar के नेतृत्व में विभिन्न होटल, ढाबों और संदिग्ध स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ होटलों और ढाबों में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसी के आधार पर पुलिस

टीम लगातार छापेमारी कर होटल संचालकों, कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल भी की जा रही है। हालांकि अभियान के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

