लिट्टीपाड़ा +2 विद्यालय में छात्राओं को दी गई विधिक जानकारी |

लिट्टीपाड़ा +2 विद्यालय में छात्राओं को दी गई विधिक जानकारी |

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा प्रभारी सचिव विशाल मांझी के मार्गदर्शन में आज पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा+2 विद्यालय में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं का कानून की जानकारी दी गई। जनहित में योग्य व्यक्तियों को प्राधिकार से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता नालसा के योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 पर मुफ्त कानूनी समस्या , सहायता या जानकारी हेतु संपर्क करने को कहा गया।

इस दौरान लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने बाल विवाह रोकथाम, उनके प्रभाव, पर विस्तृत जानकारी दी। बाल विवाह से संबंधित कानूनी सजा का प्रावधान की जानकारी दी। डायन प्रथा, दहेज प्रथा के बारे में बिंदुवार जानकारी दी गई।मिडिएटर मीनू टुडू ने घरेलू हिंसा, पारिवारिक मामला के बारे में जानकारी दी साथ ही कानूनी विवादों से बचने की अपील की। मौके विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स भरत कुमार साहा, जयंती टुडू समेत छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *