सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के सुरक्षादल द्वारा कोयला चोरी एवं अवैध भण्डारण के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को भूचूँगडीह गाँव में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से लगभग 210 टन अवैध कोयला बरामद किया गया।इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी आशीष झा ने कहा कि सीसीएल की संपत्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा कोयला चोरी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

