NEET पेपर लीक के विरोध में हजारीबाग में झामुमो का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन Jharkhand Mukti Morcha ने NEET परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक मामले को लेकर Hazaribagh में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में शामिल NEET का पेपर लीक होना केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में

लगातार प्रतियोगी परीक्षाएं पेपर लीक और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन सरकार की लापरवाही के कारण उनका भविष्य खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि देश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और अगर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो झामुमो आंदोलन को और तेज करेगा। प्रदर्शन में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
