वाराणसी में योगी सरकार के नवनियुक्त राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के स्वागत को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा वाराणसी पहुंचे हंसराज विश्वकर्मा के स्वागत में दर्जनों चार पहिया वाहनों का लंबा काफिला निकाला गया। यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हाल ही में देशवासियों से कम ईंधन खर्च करने और सादगी अपनाने की अपील की थी। मंत्री के स्वागत में निकले भारी काफिले की वजह से शहर के कई इलाकों में घंटों

जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफिले के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्ष ने भी बीजेपी सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। विपक्ष का आरोप है कि एक ओर जनता से सादगी और ईंधन बचाने की अपील की जा रही है, वहीं दूसरी ओर नेताओं के स्वागत में बड़े-बड़े वाहन काफिले निकाले जा रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

