Pakur में परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से स्पेशल एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान आमड़ापाड़ा-लिट्टीपाड़ा मुख्य मार्ग पर जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी और लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।

जांच के दौरान तेज रफ्तार, बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट और वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 30 से 35 दोपहिया वाहनों, 2 टेंपो, 1 बस और 1 ट्रैक्टर की जांच की गई। बस की छत पर सवारी बैठाने और अन्य नियम उल्लंघन के मामलों में कुल 38 हजार 850 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है

