Global School of India के छात्रों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और धनबाद जिले का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में कई विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक हासिल किए हैं। विद्यालय के छात्र आज़ाद अंसारी ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं आमिर हफ़ीज़ ने 84.6 प्रतिशत, राइमा नाज़ ने 81.6 प्रतिशत और निखिल कुमार ने 81 प्रतिशत अंक

हासिल किए। इसके अलावा तहसीन अली, फरहान अख्तर, नैना कुमारी, त्विषा सिंह और महाम शाज़िया मल्लिक ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के निर्देशक डॉ. एस. खालिद, चेयरपर्सन डॉ. निकहत परवीन और प्रधानाचार्या चाँदनी त्रिगुणायत ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही स्कूल भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

