अधिवक्ता पिंटू दास ने किया दसवां रक्तदान |

अधिवक्ता पिंटू दास ने किया दसवां रक्तदान |

सत्य सनातन संस्था के सदस्य व अधिवक्ता पिंटू दास ने स्वेच्छा से रक्तदान कर 17 वर्षीय पवन रविदास की जान बचाई। पवन रविदास रेलवे कॉलोनी का निवासी है, जिसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संस्था के सक्रिय सदस्य राहुल कुमार चौरसिया ने बताया कि इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मरीज को तत्काल रक्त चढ़ाने की सलाह दी। इसके बाद परिजनों ने सत्य सनातन संस्था से संपर्क किया।

सूचना मिलते ही संस्था के फाउंडर सदस्य अधिवक्ता पिंटू दास पुराने सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष पहुंचे एवं स्वेच्छा से दसवां रक्तदान किया। अधिवक्ता पिंटू दास ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष अमर ठाकुर, जिलाध्यक्ष हर्ष भगत, चंदन रक्षित तथा रक्त अधिकोष में कार्यरत नवीन कुमार व पीयूष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *