गुजरात से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजकोट-चोटिला नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार लोगों की जान ले ली। अहमदाबाद से राजकोट जा रही एक निजी बस और एक टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे के बाद मौके पर

चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में चार यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ राहत कार्य शुरू किया गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

