जामुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत ईसीएल के कुनुस्तोड़िया एरिया के परासिया कोलियरी में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। खदान के 27 नंबर सेक्शन में पहली पाली के दौरान अचानक एयर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद कोयले की चाल श्रमिकों के ऊपर आ गिरी। हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल खदान से बाहर निकालकर

ईसीएल के बांसड़ा, काल्ला एवं अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इधर, श्रमिक संगठनों ने हादसे के लिए ईसीएल प्रबंधन की लापरवाही और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

