Chauparan प्रखंड के डेबो पंचायत में देवी मंडप और बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित नव दिवसीय महायज्ञ धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल में जारी है। महायज्ञ के आठवें दिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता Birendra Rana ने प्रभु श्रीकृष्ण, राधा और गोपियों की मंगल आरती की तथा श्रीकृष्ण लीला मंच का उद्घाटन किया। इस दौरान यज्ञ समिति की ओर से बीरेंद्र

राणा सहित कई अतिथियों को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। बीरेंद्र राणा ने कहा कि यज्ञ से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है तथा मंत्रोच्चार से वातावरण भी शुद्ध होता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, यज्ञ समिति के सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे।

