Dhanbad में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही बुधवार देर शाम कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के अलग-अलग इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे कई जगह अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। लोग बड़ी संख्या में अपने वाहनों में अतिरिक्त तेल भरवाने पहुंचे, जिसके कारण सामान्य व्यवस्था प्रभावित हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए

कई पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी। इस बीच एसएसपी प्रभात कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने साफ कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और जरूरत के अनुसार ही तेल लेने की अपील की है।

