केदारनाथ में घायल श्रद्धालु का रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट |

केदारनाथ में घायल श्रद्धालु का रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट |

उत्तराखंड के श्री केदारनाथ धाम से राहत और रेस्क्यू की बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला श्रद्धालु के चोटिल होने की सूचना मिलते ही SDRF और NDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि हरियाणा की रहने वाली श्रद्धालु सरिता अग्रवाल यात्रा के दौरान घायल हो गई थीं।

टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और सुरक्षित तरीके से हेलीपैड तक पहुंचाया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए महिला श्रद्धालु को हेलीकॉप्टर के जरिए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रवाना किया गया। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के बीच रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बीमार और घायल यात्रियों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *