National Students’ Union of India के कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। University of Rajasthan के मुख्य गेट पर यूनिट अध्यक्ष मनीष मेघवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने

मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। NSUI नेताओं का कहना है कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

