मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई सरकारी और निजी वाहनों को नुकसान पहुंचा, वहीं तहसीलदार की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की टीम

प्रोजेक्ट प्रभावित इलाके में कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और पुलिस पर पत्थर फेंके जाने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण और विस्थापन के बदले उन्हें उचित मुआवजा और पुनर्वास की स्पष्ट व्यवस्था नहीं दी गई है। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर जांच में जुटी हुई है।

