प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपने काफिले को लेकर बड़ा बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि अब प्रधानमंत्री का काफिला बेहद छोटा कर दिया गया है और वह सिर्फ दो गाड़ियों के साथ सफर करते नजर आए। पीएम मोदी ने इसके साथ देशवासियों से भी एक खास अपील की है। उन्होंने लोगों से सादगी अपनाने, अनावश्यक खर्च और दिखावे से बचने का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री का यह

कदम वीआईपी कल्चर को कम करने और जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश देने के तौर पर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी पीएम मोदी के इस फैसले की चर्चा तेज हो गई है। लोग इसे सादगी और जिम्मेदारी का संदेश बता रहे हैं। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां लगातार प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

