प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और सादगी की अपील का असर अब बिहार में भी दिखाई देने लगा है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में कई मंत्री छोटे काफिले के साथ पहुंचे। पहले जहां मंत्रियों के साथ कई गाड़ियों का लंबा काफिला नजर आता था, वहीं अब मंत्री सिर्फ एक गाड़ी में सफर करते दिखाई दिए। सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इलेक्ट्रिक कार से कैबिनेट बैठक

में पहुंचे। सीएम सम्राट चौधरी की इस पहल को ईंधन बचत, सरकारी खर्च में कटौती और पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद अब नेताओं और मंत्रियों के कामकाज में भी बदलाव नजर आने लगा है।

