राजधानी दिल्ली से मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार रात मौसम ने अचानक ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि पूरा शहर थम सा गया। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दी, लेकिन साथ ही जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो गया। बताया जा रहा है कि हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिसके चलते सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई जगह पेड़ गिरने और ट्रैफिक प्रभावित होने की खबरें सामने आईं। वहीं खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर हवाई सेवाओं पर देखने को

मिला। 500 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से चलीं, जबकि 15 विमानों का रूट बदलना पड़ा। इतना ही नहीं, लैंडिंग के दौरान 6 उड़ानों को दोबारा चक्कर लगाना पड़ा। दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन एयरपोर्ट से लेकर सड़कों तक व्यवस्थाएं प्रभावित नजर आईं। फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

