तारानगर पंचायत अंतर्गत लखीनारणपुर गांव में सियार के हमले में जख्मी परिवार से AIMIM नेता अफीफ अमसल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना तथा उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मुलाकात के दौरान अफीफ अमसल ने जख्मी परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में AIMIM परिवार पीड़ितों के साथ

मजबूती से खड़ा है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित इलाज दिलाने एवं गांव को इस प्रकोप से जल्द से जल्द निजात दिलाने की अपील की। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी मौजूद रहकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

