झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा प्रभारी सचिव विशाल मांझी के मार्गदर्शन में मंडल कारा समेत शहरकोल, पाडेरकोला, डोमनगड़िया, डांगापाड़ा, जीतको, सिंदरी बामनीपहाड़ गांवों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स चंदन कुमार रविदास, सौरभ कुमार यादव, मल्लिका सरकार, उर्मिला हेंब्रम के द्वारा बाल विवाह, दहेज प्रथा घरेलू हिंसा, डायन प्रथा के खिलाफ अभियान चलाया गया। पीएलवी चन्दन

रविदास ने बालश्रम पर कहा कि बच्चों से काम करवाना हानिकारक होता है। पीएलवी मल्लिका सरकार ने दहेज प्रथा पर कहा कि दहेज के कारण घरेलू हिंसा, शारीरिक, मानसिक रूप से अत्याचार किया जाता हैं। पीएलवी सौरभ कुमार यादव ने बताया कि डायन प्रथा अंधविश्वास पर आधारित सामाजिक कुप्रथा है इसे शिक्षा स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण से समाप्त किया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी। पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मोकमाउल शेख सुजाता घोष उपस्थित रहे ।

