शेयर बाजार में मुनाफावसूली हावी, सेंसेक्स-निफ्टी रेड जोन में |

शेयर बाजार में मुनाफावसूली हावी, सेंसेक्स-निफ्टी रेड जोन में |

घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत तो मजबूती के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बावजूद भारतीय बाजार अपनी बढ़त कायम नहीं रख सके। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 74 हजार 950 के पार पहुंचा, जबकि निफ्टी ने 23 हजार 500 का स्तर छुआ।

हालांकि बाद में दोनों इंडेक्स फिसलकर रेड जोन में पहुंच गए। फिलहाल सेंसेक्स करीब 99 अंकों की गिरावट के साथ 74 हजार 460 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी मामूली कमजोरी के साथ 23 हजार 362 के आसपास बना हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक निवेशक फिलहाल ग्लोबल संकेतों और मुनाफावसूली के बीच सतर्क नजर आ रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *