पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी ने भाग लिया। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक के द्वारा बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया गया एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, गश्ती बढ़ाने और सीमा क्षेत्रों

में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए । उन्होंने हत्या, डकैती, लूट जैसे मामलों की समीक्षा करते हुए, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश भी दिए। अवैध कारोबार पर अंकुश एवं आगामी पर्व बकरीद की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिए।

