अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ ईरान युद्ध को लेकर लंबी चर्चा होगी। हालांकि ट्रंप ने साफ किया कि ईरान के मुद्दे पर अमेरिका को चीन की मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिका इस स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से या

जरूरत पड़ने पर किसी भी तरीके से अपने दम पर संभाल सकता है। साल 2017 के बाद यह डोनाल्ड ट्रंप की पहली चीन यात्रा है। यह हाई-प्रोफाइल दौरा 13 से 15 मई तक चलेगा, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में वैश्विक तनाव, व्यापार और सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

