हंतावायरस के प्रकोप ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। ‘MV होंडियस’ नाम के क्रूज शिप पर फैले संक्रमण से अब तक तीन यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। मंगलवार को क्रूज से जुड़े 28 यात्रियों को लेकर दो विमान नीदरलैंड पहुंचे। इनमें आठ डच नागरिक भी शामिल हैं। वहीं, हंतावायरस से संक्रमित एक मरीज का इलाज कर रहे डच

अस्पताल ने एहतियात के तौर पर अपने 12 कर्मचारियों को छह हफ्तों के लिए क्वारंटाइन कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, अन्य देशों के यात्री अब नीदरलैंड से अपने-अपने देशों के लिए रवाना होंगे। स्वास्थ्य विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

