उत्तराखंड के देहरादून से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। विकासनगर के मटक माजरी इलाके में पार्किंग में खड़ी एक स्कॉर्पियो अचानक पीछे की तरफ लुढ़कते हुए सीधे शक्ति नहर में जा गिरी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि चालक स्कॉर्पियो को रिजॉर्ट की पार्किंग में खड़ा कर अंदर चला गया था। इसी दौरान ढलान होने की वजह से

गाड़ी धीरे-धीरे पीछे की ओर खिसकने लगी। कुछ ही सेकंड में स्कॉर्पियो की रफ्तार बढ़ गई और वह सीधे शक्ति नहर में जा गिरी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआत में किसी को समझ नहीं आया कि आखिर खड़ी गाड़ी नहर में कैसे पहुंच गई। बाद में जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया, तब पूरी घटना का खुलासा हुआ। गनीमत रही कि हादसे के वक्त गाड़ी के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

