नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत के अछाम जिले स्थित मेल्लेख ग्रामीण नगरपालिका में श्री बसुकी सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव नारायण सिंह और मेल्लेख ग्रामीण नगरपालिका के अध्यक्ष ज्वाला सिंह साउद ने संयुक्त रूप से आधारशिला रखी। बताया गया कि स्कूल भवन का निर्माण भारत सरकार की वित्तीय

सहायता से किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए करीब 3.8 करोड़ नेपाली रुपये की सहायता प्रदान की गई है। इस पहल को क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

