सपा संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।” बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव, अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। वह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे और अपर्णा यादव के पति थे। उनके निधन के बाद पोस्टमार्टम KGMU में कराया जाएगा। इस दौरान अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि

प्रतीक बचपन से ही अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक थे। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई थी और व्यापार को आगे बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई थी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

