महाराष्ट्र के बारामती स्थित गोजुबाबी गांव में आज सुबह एक ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण विमान की हार्ड लैंडिंग हुई, जिसके बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुणे पुलिस के अनुसार, ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। हादसे में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

