क्या नेता सिर्फ दिखावे के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करेंगे, या रोजमर्रा में भी अपनाएंगे? PM मोदी की अपील पर यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने IGI एयरपोर्ट से मेरठ तक का सफर मेट्रो और रैपिड रेल (नमो भारत) से पूरा किया। उन्होंने युवाओं, कर्मचारियों, छात्रों और आम लोगों से छोटी और नियमित यात्राओं के लिए मेट्रो, बस और रैपिड रेल जैसी सुविधाओं का ज्यादा इस्तेमाल

करने की अपील की। संदेश अच्छा है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या मंत्री खुद भी पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए अपनी गाड़ी छोड़ रोज ऐसे सफर करेंगे?

