धनबाद में हत्या के विरोध में बवाल, बरमसिया पुल पर घंटों जाम |

धनबाद में हत्या के विरोध में बवाल, बरमसिया पुल पर घंटों जाम |

\धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित दुहाटांड़ निवासी जितेश रवानी की हत्या के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने बरमसिया पुल पर शव रखकर घंटों सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धनसार और धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने दलबल के साथ परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे और जाम हटाने से इनकार कर दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *