चांदमारी हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, बरमसिया पुल मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम #धनबाद : चांदमारी में युवक की पत्थर से कूच-कूच कर हत्या के विरोध में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।

गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने बरमसिया पुल मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटी है। महापौर संजीव सिंह भी पहुंच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

