शहर में स्थित बड़ी अलिगंज के किताझोर मोहल्ले में एक पुत्र ने अपने ही पिता के गले पर हसुआ चलाकर उनकी इहलीला समाप्त कर दी। जानकारी के मुताबिक बीती रात को पिता पुत्र घर में ही थे, जहां उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना गहरा गया कि पुत्र अनुप सरदार ने अपने पिता दिवाकर सरकार पर हसुआ से प्रहार कर दिया, जिससे मौके पर ही पिता की मौत हो गई। आरोपी के परिवार ने अनूप सरदार पर शराब पीकर पहले भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की तफ्तीश जारी है।

