पश्चिम बंगाल विधानसभा में उस वक्त खास माहौल देखने को मिला, जब नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari विधानसभा पहुंचे। सदन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा भवन में प्रवेश करने से पहले सीढ़ियों पर नतमस्तक होकर सम्मान प्रकट किया। उन्होंने हाथ जोड़कर विधानसभा की सीढ़ियों को प्रणाम किया और फिर सदन के भीतर प्रवेश

किया। उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थकों का कहना है कि यह लोकतंत्र के मंदिर और संविधान के प्रति सम्मान का प्रतीक है। वहीं विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी दिखाई दी। नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण और अहम सत्र को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। इस बीच सुवेंदु अधिकारी के इस कदम ने राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज कर दी है।

