ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार नालंदा पहुंचे, जहां उन्होंने राजगीर पहुंचकर मलमास मेला की तैयारियों का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि मंत्री श्रवण कुमार राजगीर कुंड परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने डीएम कुंदन कुमार के साथ मलमास मेला को लेकर चल रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने इस बार भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताते हुए

विशेष व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मलमास मेला में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं कई विदेशी पर्यटक भी मलमास में शामिल होने के लिए आते हैं। इसे लेकर प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है।

