बिहार के औरंगाबाद में पीएम मोदी की सादगी और ईंधन बचत की अपील का असर देखने को मिला। औरंगाबाद के जज राजीव रंजन कुमार साइकिल से कोर्ट पहुंचे। जज राजीव रंजन कुमार का यह कदम अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और सादगी का संदेश देने के उद्देश्य से साइकिल से कोर्ट पहुंचने का फैसला लिया। उनकी इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं और इसे आम लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

