जी हां आज दिनांक 12 मई दिन मंगलवार को धनबाद जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक, धनबाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें लगभग सभी पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय अधिवक्ताओं के हित में लिए गए साथ ही कई अधूरी पड़ी हुई योजनाओं को आगे बढ़ाने और गति देने जैसे मुद्दे पर भी जोर दिया गया ताकि अधिवक्ताओं को उनका निजी चैंबर आवंटित करवाया जा सके साथ ही बिजली,पानी जैसी सुविधाओं को जल्द से जल्द दुरूस्त करने पर भी जोर दिया गया। इसके पूर्व

झारखंड बार काउंसिल में चयनित पदाधिकारियों जितेंद्र सिंह और प्रयाग महतो जी,का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया,उन्हें पुष्प गुच्छ देकर और माला पहनाकर सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी जी ने एक बार फिर सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें मिलजुलकर काम करने की आवश्यकता है तभी धनबाद जिला बार एसोसिएशन पूरे देश में नम्बर एक बन सकता है।

